August 22, 2025
Rajni / New Delhi
धड़ल्लेदार ब्यूरो
कुत्तों को शेल्टर होम से वापस छोड़े जाने का आदेश
नई दिल्ली, 22 अगस्त 2025 :
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि जो कुत्ते शेल्टर होम में रखे गए हैं, उन्हें नसबंदी और टीकाकरण के बाद वापस उनके इलाके में छोड़ा जाएगा, सिर्फ वही कुत्ते नहीं छोड़े जाएंगे जो बीमार या हिंसक हों। साथ ही, सार्वजनिक जगहों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कोर्ट ने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही पर चिंता जताई और सभी नगर निगमों को सड़कों को आवारा कुत्तों से मुक्त करने का सख्त निर्देश दिया। साल 2024 में देश में कुत्तों के काटने के करीब 31 लाख मामले दर्ज हुए, जिससे कई लोगों की जान को खतरा है। मामले की अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद होगी।
Powered by Froala Editor