August 20, 2025
Rajni / Hyderabad
धड़ल्लेदार ब्यूरो
फिल्म '777 चार्ली' में दिखा इंसान और कुत्ते का अनोखा रिश्ता
हैदराबाद, 20 अगस्त 2025 :
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है, और दिल्ली सरकार ने भी उन्हें पकड़ने का अभियान तेज कर दिया है। इसी मुद्दे को सामने लाते हुए कन्नड़ फिल्म 777 चार्ली ने एक अकेले व्यक्ति और उसके कुत्ते के बीच गहरे रिश्ते को खूबसूरती से दिखाया है। फिल्म का मुख्य किरदार धर्मा अपनी दुनिया में खोया हुआ था, लेकिन चार्ली नाम के कुत्ते के आने से उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार काम किया और अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी में भी देखी जा सकती है। IMDb पर इसे 8.7 की रेटिंग मिली है, जो इसकी गुणवत्ता का संकेत है। यह फिल्म कुत्तों और इंसानों के बीच के मजबूत बंधन को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करती है।
Powered by Froala Editor
777